Advertisement
Friday, March 20, 2026
HomeCrimeकोरबा : अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 34 वाहन जब्त

कोरबा : अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 34 वाहन जब्त


कोरबा, 20 मार्च 2026। जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त संदेश दिया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने पूरे जिले में सघन अभियान चलाकर 34 वाहनों को जब्त किया है।
अचानक की गई इस संयुक्त कार्रवाई में कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियां सामने आईं। खनिज विभाग के उप संचालक प्रमोद नायक के अनुसार पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के पोड़ी और पसान में अवैध परिवहन करते पाए गए 5 वाहनों पर कार्रवाई की गई। कटघोरा क्षेत्र में 8 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्त किया गया। वहीं कोरबा क्षेत्र में 9 वाहन और 1 जेसीबी मशीन अवैध उत्खनन और परिवहन करते पकड़ी गई।
पाली क्षेत्र में 6 वाहनों पर प्रकरण दर्ज किया गया, जबकि भैसमा क्षेत्र में 1 चैन-माउंट मशीन, 3 हाईवा सहित अवैध मिट्टी उत्खनन का मामला दर्ज किया गया। सभी मामलों में खान और खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूर्व की कार्रवाई में भी भारी जुर्माना
1 मार्च से 19 मार्च 2026 के बीच विभाग ने अवैध भंडारण के 2, अवैध उत्खनन के 9 और अवैध परिवहन के 31 प्रकरण दर्ज किए थे। इन पर कुल 13,36,427 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 376 प्रकरण दर्ज कर 98,51,922 रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।
रेत, मिट्टी और कोयला पर विशेष निगरानी
आज की कार्रवाई में मिट्टी, मुरूम, रेत और कोयला जैसे खनिजों के अवैध कारोबार पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी
कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे के नेतृत्व में चिचोली गांव में छापेमारी कर 7 ट्रैक्टर जब्त किए गए। तहसीलदार बजरंग साहू की टीम ने बरबसपुर और बरीडीह घाट से 2 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी जब्त कर थाना उरगा को सौंपा।
पाली क्षेत्र में एसडीएम रोहित सिंह के मार्गदर्शन में 5 ट्रैक्टर पकड़े गए। वहीं कटघोरा अनुविभाग में एसडीएम तन्मय खन्ना के नेतृत्व में कटघोरा, दीपका और दर्री क्षेत्रों से 7 ट्रैक्टर जब्त किए गए।
पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में 5 प्रकरण दर्ज कर 3 ट्रैक्टर पोड़ी और 2 ट्रैक्टर पसान से जब्त किए गए।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध खनन से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। प्रशासन ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह के सघन अभियान लगातार जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments