Advertisement
Friday, March 20, 2026
HomeKorbaजिला कोरबा में खाद्य आपूर्ति निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय, अधिकारियों...

जिला कोरबा में खाद्य आपूर्ति निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय, अधिकारियों की ड्यूटी तय


कोरबा, 20 मार्च 2026।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले में आवश्यक वस्तुओं, केरोसिन तथा पेट्रोल-डीजल की सुचारु आपूर्ति और परिवहन व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। यह नियंत्रण कक्ष आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों, सुझावों और सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष के संचालन को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इनमें खाद्य निरीक्षक श्रीमती उर्मिला गुप्ता, श्री पारस सोनी, श्री रवि कुमार यादव, श्री सुरेश लांजी, सहायक प्रबंधक श्री नवीन तिवारी तथा खाद्य शाखा के लिपिक श्री पंकज कुमार अग्रवाल शामिल हैं। सभी अधिकारी निर्धारित समय पर नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर प्राप्त शिकायतों का निराकरण करेंगे।
जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 9691901259 जारी किया है। इस नंबर पर खाद्य आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या, सुझाव या जानकारी साझा की जा सकती है। प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक तत्काल भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा इसकी जानकारी कलेक्टर कार्यालय को भी दी जाएगी।
प्रशासन का यह कदम जिले में खाद्य आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी, सुचारु और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments