Saturday, February 28, 2026
Google search engine
HomeNewsराशन वितरण में अनियमितता के विरोध में वार्ड क्रमांक 2 के रहवासियों...

राशन वितरण में अनियमितता के विरोध में वार्ड क्रमांक 2 के रहवासियों का चक्काजाम, चार घंटे यातायात प्रभावित


कोरबा/कुदरी पारा।
वार्ड क्रमांक 2 के कुदरी पारा क्षेत्र में राशन दुकान के खिलाफ वार्डवासियों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन लगभग चार घंटे तक चला, जिसके कारण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राशन दुकान का व्यवहार पक्षपातपूर्ण है तथा उचित समय पर राशन वितरण नहीं किया जाता। इसके अलावा भी कई शिकायतों को लेकर रहवासी आक्रोशित थे।
ज्ञात हो कि कुदरी पारा वार्ड क्रमांक 2 की राशन दुकान का संचालन पिछले कई वर्षों से गंगा स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। दुकान संचालिका शैल बाई राठौर ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि खाद्य आपूर्ति में अनियमितता एवं वितरण व्यवस्था की खामी के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।
मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वार्ड पार्षद मधुसूदन दास, संचालिका शैल बाई राठौर एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में सभी पक्षों की बातें सुनीं। अधिकारियों द्वारा समयबद्ध वितरण एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही आश्वासन दिया गया कि भविष्य में सतत निरीक्षण किया जाएगा और सभी राशन कार्ड धारियों को बिना किसी भेदभाव के खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रशासनिक आश्वासन के बाद वार्डवासियों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments