ग्रहण समारोह 28 फरवरी को
पाली (कोरबा)। अधिवक्ता संघ पाली द्वारा वर्ष 2026 के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 28 फरवरी 2026, शनिवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सायं 5 बजे से मंगल भवन, पाली (जिला कोरबा, छत्तीसगढ़) में होगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा माननीय श्री संतोष शर्मा जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय विधिज्ञ परिषद, नई दिल्ली के सदस्य माननीय श्री शैलेन्द्र दुबे जी करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा माननीय श्रीमती मधु तिवारी जी, राज्य अधिवक्ता परिषद बिलासपुर के सदस्य माननीय श्री अशोक कुमार तिवारी जी, माननीय श्री आलोक कुमार गुप्ता जी, माननीय श्री चन्द्रप्रकाश जांगड़े जी एवं माननीय श्री रविन्द्र कुमार पराशर जी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
अधिवक्ता संघ पाली ने समस्त अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है।
स्थान: मंगल भवन, पाली, कोरबा (छ.ग.)
समय: सायं 5 बजे से
विनीत – अधिवक्ता संघ पाली, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)



