Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
HomeCrimeचलती बोलेरो निओ में लगी भीषण आग, सवार लोगों ने कूदकर बचाई...

चलती बोलेरो निओ में लगी भीषण आग, सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान


बांकी मोंगरा/कोरबा:
कोरबा जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र के सुतर्रा–ढेलवाड़ही मुख्य मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती बोलेरो निओ (क्रमांक CG 12 BQ 2543) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे सड़क पर हड़कंप की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि उक्त वाहन एसईसीएल (SECL) में लगा हुआ था और सुतर्रा मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन में आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए गाड़ी में सवार लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments