
नई दिल्ली, 22 मार्च 2026।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए मां कूष्मांडा की दिव्य एवं कल्याणकारी कृपा को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में मां कूष्मांडा को अदम्य साहस और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक बताते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मां की दिव्य ऊर्जा से हर हृदय में नवचेतना का संचार हो सकता है।
प्रधानमंत्री द्वारा साझा किया गया संस्कृत सुभाषितम् इस प्रकार है—
“सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदाऽस्तु मे॥”
इस संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शक्ति और कल्याण की कामना की है।

