Saturday, February 28, 2026
Google search engine
HomeNewsबांकीमोंगरा में डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं: श्रीमती...

बांकीमोंगरा में डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं: श्रीमती सोनी विकास झा


बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने शनिवार को पुरेना एवं मढ़वाढोड़ा मार्ग पर चल रहे डामरीकरण (सड़क निर्माण) कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित एजेंसी को सख्त निर्देश दिए।
अध्यक्ष ने मौके पर उपस्थित ठेकेदार से सड़क की मोटाई एवं डामर मिश्रण की गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य मानक स्तर के अनुरूप ही होना चाहिए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पुरेना और मढ़वाढोड़ा मार्ग क्षेत्र का व्यस्त मार्ग है। सड़क निर्माण पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को धूल और गड्ढों से राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा। साथ ही ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि राहगीरों को अधिक समय तक असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर श्रीमती झा ने कहा कि नगर का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। बांकीमोंगरा नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड एवं मार्ग को दुरुस्त करना लक्ष्य है और निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान भाजयुमो छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद व पीआईसी सदस्य प्रमोद सोना, प्रकाश झा, नकुल पटेल, देव राजपूत एवं अनूपम दास उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments