Tuesday, March 24, 2026
HomeKorbaअग्निवीर भर्ती 2026: निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

अग्निवीर भर्ती 2026: निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित


कोरबा, 24 मार्च 2026
भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in⁠� के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के अनुसार, पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 01 जून 2026 से 15 जून 2026 के बीच संभावित है।
अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी। जो अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें पहले भारतीय थल सेना की वेबसाइट पर पंजीयन करना होगा। इसके बाद रोजगार विभाग की वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in⁠� पर जाकर “अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण” लिंक पर क्लिक कर आवेदन करना होगा।
ध्यान रहे कि निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी का रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य है।
प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments