Tuesday, March 31, 2026
HomeKorbaराज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को कोरबा दौरे पर

राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को कोरबा दौरे पर


हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल
कोरबा, 31 मार्च 2026 / छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका 1 अप्रैल को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 7:30 बजे रायपुर स्थित लोकभवन से सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे।
इसके पश्चात वे सुबह 9 बजे कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप, बांकी मोंगरा के लिए रवाना होंगे, जहां वे प्रातः 11 बजे आयोजित “दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में सहभागिता के बाद राज्यपाल रमेन  डेका दोपहर 12:30 बजे रतनपुर (जिला बिलासपुर) स्थित विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments