Thursday, April 2, 2026
HomeNationalप्रधानमंत्री ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 02 APR 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने प्रार्थना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लाए। श्री मोदी ने कहा, “मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी पर अपनी शक्ति, बुद्धि और ज्ञान की भरपूर कृपा बरसाएं, जिससे हमारे राष्ट्र का सामर्थ्य और बढ़े।”

प्रधानमंत्री ने एक्‍स  पर पोस्ट किया:

“सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े। जय बजरंगबली!”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments