Thursday, April 9, 2026
HomeLocalविनायक पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद परामर्श शिविर ,गरीब...

विनायक पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद परामर्श शिविर ,गरीब मरीजों को मिलेगा मुफ्त ऑपरेशन का लाभ

,
कोरबा। श्री सिद्धि दात्री शिक्षण समिति एवं रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के तत्वावधान में एम.जी.एम. नेत्र हॉस्पिटल के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन विनायक पब्लिक स्कूल, हॉस्पिटल रोड, बांकी मोंगरा में किया जा रहा है। यह शिविर सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच एवं निदान किया जाएगा। साथ ही मशीन द्वारा चश्मे के नंबर की जांच तथा काला मोतियाबिंद की भी जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि ऑपरेशन रायपुर स्थित एम.जी.एम. हॉस्पिटल में किया जाएगा, इसलिए मरीजों को आवश्यक तैयारी के साथ शिविर में पहुंचने की सलाह दी गई है। मरीजों के आने-जाने, रहने एवं भोजन की भी निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी।
मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु मरीजों को राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
संपर्क के लिए:
रोटे. नितिन चतुर्वेदी – 94250 56992
भोलेशंकर अग्रवाल – 98271 62197
समीर अग्रवाल – 99930 19568
प्रकाश अग्रवाल – 78281 78278
रोटे. पारस जैन – 93298 72807
मुकेश अग्रवाल – 96698 38743
रोटे. कौशल सोनी – 98271 09109
शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उपरोक्त नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments