Wednesday, April 8, 2026
HomeNationalमुद्रा योजना के 11 साल पूरे: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बताई सफलता...

मुद्रा योजना के 11 साल पूरे: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बताई सफलता की कहानी


नई दिल्ली, 08 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूर्ण होने पर इसकी उपलब्धियों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में शुरू की गई यह योजना देश के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में बेहद सफल रही है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मुद्रा योजना ने लाखों लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब किसी व्यक्ति को सही अवसर और संसाधन मिलते हैं, तो वह न केवल अपने जीवन को बेहतर बना सकता है, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए बुद्धिमान व्यक्ति के गुणों का उल्लेख किया—
“आत्मज्ञानं समारम्भस्तितिक्षा धर्मनित्यता।
यमर्था नापकर्षन्ति स वै पण्डित उच्यते॥”
इस श्लोक का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी क्षमता को पहचानता है, आत्मनिर्भर होकर कार्य करता है, कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखता है और सदाचार का पालन करता है, वही सच्चे अर्थों में बुद्धिमान होता है।
प्रधानमंत्री ने #11YearsOfMUDRA के साथ इस योजना की सफलता को देश के युवाओं और छोटे उद्यमियों की उपलब्धि बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह योजना आगे भी देश में रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments