मथुरा (उत्तर प्रदेश) के वृंदावन में यमुना नदी में तीर्थयात्रियों से भरा स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, पंजाब से दर्शन के लिए आए करीब 25 श्रद्धालु स्टीमर में सवार थे।
अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि
कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया
लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी
हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। गोताखोर लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और अन्य टीमें तैनात हैं।
प्रशासन ने आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, फिलहाल स्टीमर के ओवरलोड होने या संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
अपडेट जारी…

