रायपुर / नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-D (लेवल-1) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत देशभर में कुल 22,195 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 02 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
👉 जिन उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी होती है, वे घर बैठे फॉर्म भरवाने के लिए 7771832069 पर संपर्क कर सकते हैं।विशेषज्ञ द्वारा पूरी सहायता प्रदान की जाएगी।
—
महत्वपूर्ण तिथियां
* नोटिफिकेशन जारी: 30 जनवरी 2026
* आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
* आवेदन की अंतिम तिथि: 02 मार्च 2026
* फीस भुगतान अंतिम तिथि: 04 मार्च 2026
* करेक्शन तिथि: 05 से 14 मार्च 2026
* परीक्षा तिथि: बाद में घोषित होगी
कुल पदों की संख्या
कुल पद — **22,195**
मुख्य पदों में शामिल:
* ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV — 11,032 पद
* पॉइंट्समैन — 5,053 पद
* असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) — 597 पद
* असिस्टेंट (ब्रिज) — 600 पद
* असिस्टेंट (C&W) — 1,000 पद
* असिस्टेंट (S&T) — 1,509 पद
* अन्य पद — विभिन्न संख्या
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का **10वीं पास** होना अनिवार्य है। साथ ही NCVT/SCVT से आईटीआई या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
👉 यदि आप स्वयं फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं तो **घर बैठे सुरक्षित तरीके से आवेदन कराने के लिए 7771832069 पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं।
आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 33 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी: ₹500
एससी / एसटी / महिला / ट्रांसजेंडर / ईबीसी: ₹250
CBT परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क का कुछ हिस्सा वापस किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया निम्न चरणों में होगी:
1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
2. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
4. मेडिकल परीक्षण
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।
👉 कई अभ्यर्थी फॉर्म भरने में गलती कर देते हैं जिससे आवेदन रद्द हो जाता है। इसलिए बिना गलती के फॉर्म भरवाने के लिए 7771832069 पर संपर्क करें और घर बैठे सहायता प्राप्त करें।
जरूरी सलाह
उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार न करें क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने की संभावना रहती है।
छत्तीसगढ़ एवं सरकारी नौकरी से जुड़ी ताजा खबरों के लिए cgnewshub.in विजिट करते रहें



