Friday, March 6, 2026
Google search engine
HomeKorbaरोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को

कोरबा 06 मार्च 2026/
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक -. प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड सर्विसेस प्रा0लि0, कोरबा, द रियल हण्टर बालको कोरबा, कृष्णा कॉरपोरेशन कोरबा और अपोलो फार्मासिटिज लिमि0 रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – सिक्योरिटी गार्ड – 70, सिक्योरिटी सुपरवाईजर – 10, सिक्योरिटी गार्ड डॉग हेण्डलर – 10, सिक्योरिटी गार्ड डॉग हेण्डलर – 02, सी.आर.ओ.- 02, टेक्निकल असिस्टेंट- 06, फार्मासिस्ट‘ 10, फार्मेसी असिस्टेंट- 10 योग्यता- 8वी – 12वीं – स्नातक, आयुसीमा- 18-45 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 7,000 से 15,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद कोरबा के लिए है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in मेंं आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- https://shorturl.at/an8XJ से जुड़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments