Friday, May 15, 2026
HomeNewsशांति और भाईचारे के साथ बांकी मोंगरा में धूमधाम से मना होली...

शांति और भाईचारे के साथ बांकी मोंगरा में धूमधाम से मना होली पर्व


बांकी मोंगरा/कोरबा:
बांकी मोंगरा क्षेत्र में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। होलिका दहन के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्रित हुए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया।
दूसरे दिन लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर त्योहार की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर कटाईनार वार्ड के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए। इस दौरान क्षेत्र के युवा, बुजुर्ग व महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments