📍
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 03 मोगरा बस्ती में पार्षद निधि मद वर्ष 2025-26 के तहत सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके बाद अब कार्य प्रारंभ होने से लोगों में खुशी का माहौल है।
यह निर्माण कार्य लगभग 4.24 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य मोगरा बस्ती के मुख्य मार्ग में लगभग 60 मीटर दूरी तक किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद लोकनाथ सिंह तंवर, जनक राम विधायक प्रतिनिधि, चित्रेश बर्मन, ठेकेदार करन दास एवं निखिल की उपस्थिति रही। सभी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
बताया गया कि इस सड़क निर्माण कार्य से मोगरा बस्ती के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने कार्य प्रारंभ होने पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।






