बाँकी मोगरा
प्रणय मिश्रा
घर से दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, कटघोरा जेल भेजा गया
कोरबा जिले के बाकी मोगरा क्षेत्र में दर्ज गंभीर अपराध के मामले में बाकी मोगरा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल कुमार महंत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सक्रियता और सतर्कता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी साहिल कुमार महंत, उम्र 26 वर्ष, पिता सुरेन्द्र चंद महंत, निवासी सुरा कछार घोड़ा पाट के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 103/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना विवेचना अधिकारी नंद लाल टंडन द्वारा की जा रही है।
बाकी मोगरा पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी मामले में पुलिस की सक्रिय भूमिका की सराहना की है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।




Ladki fansa di bechre ko kitna sidha ladka th ldki isse age me bdi thi iske pas khud aai pahle se or ab isi ko fansa di wahh us ldki to narak me bhi jagah nhi milega kitni ghtiya ldki h khud iske sth phle se relationship me aai wo bolta rha m tere pyar nhi krta mko chhod de par ladki fir bhi piche pdi thi bechre ke or aaj fansa dirty girl
यदि प्रूफ है कि पहले से उसका फ्रेंडशिप या रिलेशनशिप है तो वह बरी हो सकता है