Monday, June 22, 2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बांकी मोंगरा 🚨

नागिन भाटा में अवैध रेत उत्खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

बांकी मोंगरा के नागिन भाटा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ माइनिंग विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर वाहन को पकड़कर जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक CG 12 B 6036 का चालक नवल सिंह, निवासी कटाईनार बस्ती, अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाया गया। वाहन के मालिक का नाम हरि सिंह, निवासी कटाईनार बताया गया है।

इसके अलावा परिवहन नियमों के उल्लंघन और ओवरलोडिंग के मामलों में भी कार्रवाई की गई। वाहन क्रमांक CG 30 4018 के मालिक संजय यादव के विरुद्ध तथा वाहन क्रमांक CG 30 8112 पर ओवरलोड गिट्टी परिवहन के मामले में भी माइनिंग विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

माइनिंग विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वाहनों को थाना बांकी मोंगरा में रखा गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments