Wednesday, August 5, 2026
HomeCrimeखनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई: अवैध रेत और मिट्टी परिवहन में 12...

खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई: अवैध रेत और मिट्टी परिवहन में 12 वाहन जब्त, मचा हड़कंप


कोरबा, 4 अगस्त 2026। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 12 वाहनों को जब्त किया गया।
खनिज उड़नदस्ता दल ने राताखार से अवैध रेत परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर, कसरेंगा से 2 ट्रैक्टर, बरमपुर, सुराकछार और पाली से 1-1 ट्रैक्टर, कापूबहरा से अवैध मिट्टी परिवहन करते 1 टीपर तथा भिलाई बाजार से 2 ट्रैक्टर और 1 टीपर को जब्त किया।
जब्त वाहनों को सिविल लाइन थाना, रामपुर, सर्वमंगला पुलिस चौकी, पाली थाना, हरदीबाजार थाना तथा खनिज जांच चौकी कटघोरा की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासन के राजस्व की हानि को रोकना है। विभाग ने बताया कि खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम तथा अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments