Friday, August 7, 2026
HomeLocalप्रेस कॉन्फ्रेंस में एल्डरमैनों ने रखा विकास का विजन, बांकी मोंगरा में...

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एल्डरमैनों ने रखा विकास का विजन, बांकी मोंगरा में जल्द खुलेगा बिजली विभाग का कार्यालय

बांकी मोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के एल्डरमैनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर नगर के समग्र विकास, बिजली व्यवस्था और जनसुविधाओं को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए सुनियोजित एवं चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे, जिससे आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि बांकी मोंगरा की सबसे बड़ी समस्याओं में बिजली व्यवस्था प्रमुख रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर में जल्द ही बिजली विभाग का स्थानीय कार्यालय प्रारंभ किया जाएगा। कार्यालय शुरू होने के बाद ट्रांसफार्मर खराब होने, बिजली संबंधी शिकायतों एवं अन्य तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए नागरिकों को कोरबा या जामनीपाली नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही शिकायतों का त्वरित निराकरण होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

एल्डरमैनों ने कहा कि नगर के विकास के लिए स्पष्ट विजन के साथ कार्य किया जाएगा। प्री-प्लानिंग और सुनियोजित विकास के तहत बिजली, पेयजल, सड़क, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सभी विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके से कराए जाएंगे ताकि उनका लाभ लंबे समय तक नगरवासियों को मिलता रहे।

उन्होंने नागरिकों से भी विकास कार्यों में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से बांकी मोंगरा को एक सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त और विकसित नगर बनाया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नगर के समग्र विकास के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात भी कही गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments