Wednesday, August 12, 2026
HomeLocalउदय शर्मा ने नगरवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

उदय शर्मा ने नगरवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

बांकी मोंगरा। देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बांकी मोंगरा मंडल के मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रभक्तों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। उनके अदम्य साहस और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान और गौरव के साथ जीवन जी रहे हैं।

उन्होंने नगरवासियों से देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

श्री उदय शर्मा ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक नागरिक को मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा, “आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।”

अंत में श्री शर्मा ने समस्त बांकी मोंगरा नगरवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

— उदय शर्मा
मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बांकी मोंगरा मंडल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments