ढेलवाडीह, 25 सितंबर 2026।
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बीकन इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल, ढेलवाडीह में विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण रूप का सामूहिक गान किया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मीना शर्मा ने विद्यार्थियों को ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत भारत की राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता आंदोलन से गहराई से जुड़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है, जो देशवासियों के मन में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना जागृत करता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

