Wednesday, October 21, 2026
HomeHealthमहंगी दवाओं के विकल्प में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की...

महंगी दवाओं के विकल्प में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की मांग

Oplus_25165824

SECL बांकी-सुराकछार अस्पताल में कर्मचारियों एवं परिजनों के हित में व्यवस्था की समीक्षा की मांग, पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा पत्र

बांकी मोंगरा। SECL कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को इलाज के दौरान दवाइयों को लेकर होने वाले आर्थिक भार से राहत दिलाने की मांग उठी है। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के वार्ड क्रमांक-13, कटघोरा-1 के पार्षद एवं राजस्व एवं बाजार समिति के सभापति अश्वनी कुमार मिश्रा ने SECL बांकी-सुराकछार अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र सौंपकर दवाओं की उपलब्धता एवं दवा लिखने की व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की है।

पार्षद ने अपने पत्र में कहा है कि SECL बांकी अस्पताल में कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का उपचार तथा दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। निर्धारित व्यवस्था के अंतर्गत दवाओं पर होने वाला खर्च कर्मचारी को व्यक्तिगत रूप से वहन नहीं करना पड़ता और इसकी प्रतिपूर्ति की व्यवस्था विभागीय स्तर पर होती है।

पत्र में उन्होंने इस व्यवस्था के बीच इस बात की ओर ध्यान आकर्षित किया है कि कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के हित में चिकित्सकीय रूप से समान रूप से उपयोगी एवं गुणवत्तापूर्ण कम कीमत वाली दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद अधिक कीमत वाली दवाएं लिखे जाने की स्थिति की समीक्षा की जाए।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अनुरोध किया है कि इस विषय में निष्पक्ष समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ उचित कीमत वाली दवाओं का विकल्प उपलब्ध हो सके और अनावश्यक आर्थिक भार से बचा जा सके।

पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने पत्र की प्रतिलिपि CMS SECL बिलासपुर, मुख्य महाप्रबंधक SECL कोरबा, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक SECL कोरबा, AFM SECL कोरबा तथा SAM SRK-BLG-BNK उपक्षेत्र को भी प्रेषित की है।

कर्मचारियों के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा

SECL जैसे बड़े औद्योगिक संस्थान में बड़ी संख्या में कर्मचारी और उनके परिवार स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में दवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता और कीमत से जुड़ा विषय सीधे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के हित से जुड़ा है। पार्षद द्वारा उठाई गई मांग पर अब संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई और दिशा-निर्देश पर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की नजर रहेगी।

CG News Hub | बांकी मोंगरा
हमर छत्तीसगढ़, हमर खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments