Sunday, March 15, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर होगी भर्ती, सहायक प्राध्यापक...

छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर होगी भर्ती, सहायक प्राध्यापक के 625 पद शामिल


रायपुर, 13 मार्च 2026।
Raipur – Vishnu Deo Sai की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इन पदों में सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी शामिल हैं।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक के 625 पद, ग्रंथपाल के 50 पद और क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद सहित कुल 700 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया राज्य शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण करते हुए शुरू की गई है।
विभाग ने भर्ती के लिए विस्तृत जानकारी और प्रस्ताव 24 फरवरी 2026 को Chhattisgarh Public Service Commission को भेज दिया है। आयोग द्वारा प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
इन विषयों में होगी भर्ती
सहायक प्राध्यापक के पदों पर हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भौतिक शास्त्र, गणित, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र और प्राणीशास्त्र के 50-50 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा अर्थशास्त्र, इतिहास और भूगोल के 25-25 पद, कम्प्यूटर एप्लीकेशन के 15 पद, वाणिज्य के 75 पद तथा विधि के 10 पदों पर भर्ती होगी।
साथ ही क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद और ग्रंथपाल के 50 पद भी भरे जाएंगे।
उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, भर्ती नियम, श्रेणीवार पदों की संख्या और परीक्षा का पाठ्यक्रम भी आयोग को भेज दिया गया है। विज्ञापन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
शिक्षण व्यवस्था होगी मजबूत
इन पदों पर नियुक्ति से राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए अतिथि प्राध्यापकों की व्यवस्था की गई है। अधिकांश अतिथि शिक्षक पीएच.डी., नेट और सेट जैसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षाओं से योग्य हैं और National Education Policy 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments