Sunday, May 10, 2026
HomeKorbaनवभारत ऊर्जा कप का समापन: वेलफेयर इलेवन बनी चैम्पियन, महिला पुलिस इलेवन...

नवभारत ऊर्जा कप का समापन: वेलफेयर इलेवन बनी चैम्पियन, महिला पुलिस इलेवन उपविजेता


महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला
कोरबा, ऊर्जाधानी के प्रमुख खेल स्थल घंटाघर मैदान में आयोजित ‘नवभारत ऊर्जा कप’ टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहा, जिसमें वेलफेयर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि महिला पुलिस इलेवन की टीम उपविजेता रही।
रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला
फाइनल मैच वेलफेयर इलेवन और महिला पुलिस इलेवन के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने मैदान में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांच से भर दिया। अंततः वेलफेयर इलेवन की टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए जीत दर्ज कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समापन समारोह में नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
आयोजक कोरबा नवभारत टीम द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
समारोह में अतिथियों ने विजेता वेलफेयर इलेवन और उपविजेता महिला पुलिस इलेवन के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खेल से विकसित होती है टीम भावना
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों के उत्साह और जज़्बे की सराहना करते हुए नवभारत टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments