Monday, June 22, 2026
HomeNationalराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहाड़पुर में दिवंगत परिजनों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहाड़पुर में दिवंगत परिजनों को दी श्रद्धांजलि

ओडिसा के मयूर भंज जिले के पहाड़पुर स्थित विद्यालय परिसर में राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने अपने दिवंगत पति स्वर्गीय श्याम चरण मुर्मू, पुत्र स्वर्गीय लखन मुर्मू तथा स्वर्गीय सिपुन मुर्मू की स्मृति में स्थापित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने अपने परिजनों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्माओं को नमन किया।
राष्ट्रपति मुर्मू का जीवन अनेक व्यक्तिगत कठिनाइयों और पारिवारिक दुखों से गुजरा है। इसके बावजूद उन्होंने धैर्य, साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए देश की सर्वोच्च संवैधानिक जिम्मेदारी निभाई है। उनका संघर्षपूर्ण जीवन और विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ने का जज़्बा समाज के लिए प्रेरणास्रोत माना जाता है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के इस भावनात्मक दौरे ने क्षेत्र के लोगों को भी भावुक कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments