

बांकी मोंगरा। भारतीय जनता पार्टी बांकी मोंगरा मंडल अध्यक्ष श्री उदय शर्मा ने 80वें स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर बांकी मोंगरा नगर पालिका क्षेत्र के समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। आजादी के 80वें वर्ष में हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
उदय शर्मा ने नगर के नौजवानों एवं युवाओं का विशेष रूप से आह्वान करते हुए कहा कि देश की नई दिशा और नई ताकत युवा शक्ति के हाथों में है। युवा अपनी प्रतिभा, मेहनत, नवाचार और सकारात्मक सोच को राष्ट्र निर्माण में लगाएं तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए देश के विकास में योगदान देगा। युवाओं की ऊर्जा, सोच और मेहनत भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने सभी नगरवासियों से स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रप्रेम, आपसी भाईचारे और एकता की भावना के साथ मनाने तथा देशहित में अपना योगदान देने की अपील की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने बांकी मोंगरा के समस्त नागरिकों को 80वें स्वाधीनता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

