
🇮🇳
बांकीमोंगरा।
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राधेश्याम अग्रवाल एवं उनके सुपुत्र, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक श्री प्रदीप अग्रवाल ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का गौरवपूर्ण दिन है। यह दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने नगरवासियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें।
🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳
श्री राधेश्याम अग्रवाल
वरिष्ठ भाजपा नेता, बांकीमोंगरा
श्री प्रदीप अग्रवाल
सह-संयोजक, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ


