Friday, August 14, 2026
HomeLocal80वें स्वाधीनता दिवस पर राजेश अग्रवाल ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं

80वें स्वाधीनता दिवस पर राजेश अग्रवाल ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं

बांकी मोंगरा। 80वें स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री राजेश अग्रवाल ने नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर देता है। आजादी की रक्षा करना और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए अपना योगदान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नगर के युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने, शिक्षा, रोजगार, खेल, नवाचार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “हम सभी मिलकर देश की प्रगति में अपना योगदान दें और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।”

अंत में उन्होंने बांकी मोंगरा नगर के समस्त नागरिकों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए 80वें स्वाधीनता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments