



बांकीमोंगरा। 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बजरंग चौक, बांकीमोंगरा में शनिवार सुबह 8:30 बजे शान से तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे बजरंग चौक में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
ध्वजारोहण के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित नागरिकों एवं बच्चों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपस्थित लोगों एवं बच्चों के बीच लड्डू का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपाई राधेश्याम अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, विकास झा, सतीश झा, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अजीत कैवर्त, रितेश अग्रवाल, हनुमान पांडे, प्रमोद सोना, माला कैवर्त सहित भाजपा एवं महिला मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
** **

