Friday, August 21, 2026
HomeLocalसनशाइन स्कूल में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने...

सनशाइन स्कूल में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

बांकी मोंगरा, 21 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से बचाव और विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सनशाइन स्कूल में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बांकी मोंगरा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने के नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बच्चों से कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी या व्यक्तिगत दस्तावेज साझा नहीं करना चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा संदिग्ध मैसेज या कॉल आने पर तत्काल अपने परिजनों अथवा पुलिस को जानकारी देने की सलाह दी। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल शिकायत करना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका थाना प्रभारी द्वारा सरल भाषा में समाधान बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा।

सनशाइन स्कूल में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम को विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपयोगी पहल बताया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बच्चों से साइबर अपराध के प्रति स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments