Monday, November 2, 2026
HomeLocalखबर का असर: यात्री प्रतीक्षालय से हटाया गयाl पहनावा रेडीमेड सेंटर का...

खबर का असर: यात्री प्रतीक्षालय से हटाया गयाl पहनावा रेडीमेड सेंटर का होर्डिंग

CG NEWS HUB की खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, सार्वजनिक प्रतीक्षालय से हटाया गया निजी विज्ञापन

बांकी मोंगरा। बुधवारी बाजार घुड़देवा टर्निंग के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय में लगाए गए निजी प्रतिष्ठान के विज्ञापन को लेकर CG NEWS HUB द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद अब इसका असर देखने को मिला है। यात्री प्रतीक्षालय में पहनावा रेडीमेड सेंटर, बांकी मोंगरा द्वारा लगाया गया दुकान का प्रचारात्मक होर्डिंग हटा दिया गया है।

गौरतलब है कि यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए सार्वजनिक प्रतीक्षालय में निजी दुकान का होर्डिंग लगाए जाने को लेकर सवाल उठाए गए थे। CG NEWS HUB ने इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए नगर पालिका परिषद प्रशासन का ध्यान सार्वजनिक संपत्ति के उपयोग और निजी विज्ञापन की अनुमति की ओर आकर्षित किया था।

खबर प्रकाशित होने के बाद प्रतीक्षालय से होर्डिंग हटाया जाना इस बात को दर्शाता है कि सार्वजनिक स्थलों पर निजी विज्ञापनों को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई की आवश्यकता है।

अब उठ रहा है अर्थदंड का सवाल

होर्डिंग हटाए जाने के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा केवल विज्ञापन को मिटाने तक ही कार्रवाई सीमित रखती है या संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार अर्थदंड भी अधिरोपित करती है। यदि सार्वजनिक संपत्ति पर बिना अनुमति निजी विज्ञापन लगाया गया था, तो क्या इसके लिए जिम्मेदारी तय कर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी?

सार्वजनिक स्थलों का उपयोग आम नागरिकों की सुविधा के लिए होना चाहिए। ऐसे मामलों में केवल विज्ञापन हटाना ही पर्याप्त है या नियमों के तहत आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा, इस पर नगर पालिका परिषद के अगले कदम पर सबकी नजर रहेगी।

CG NEWS HUB हमर छत्तीसगढ़ हमर खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments