Sunday, September 27, 2026
HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में 22 अधिकारियों का तबादला, गृह से स्वास्थ्य और वित्त से...

छत्तीसगढ़ में 22 अधिकारियों का तबादला, गृह से स्वास्थ्य और वित्त से नगरीय प्रशासन तक बदले विभाग

GAD ने जारी किया आदेश, उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सचिवालय सेवा के 22 उप सचिव एवं अवर सचिव स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। 25 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान विभाग में ही यथावत रखा गया है।

उप सचिव स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना

क्र. अधिकारी पद नई जिम्मेदारी 1 डॉ. विवेक श्रीवास उप सचिव जेल विभाग तथा गृह विभाग 2 मार्टिन लकड़ा उप सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग 3 रोमन गंगाकचूर उप सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग 4 रामेश्वर प्रसाद वर्मा उप सचिव सहकारिता विभाग 5 शांता खरे उप सचिव ग्रामोद्योग विभाग 6 मगनलाल पवार उप सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 7 रेखा साहू उप सचिव जन शिकायत निवारण विभाग 8 सुभाषचंद कुजूर उप सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग में यथावत

अवर सचिव स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना

क्र. अधिकारी पद नई जिम्मेदारी 9 अमितोष जॉन अवर सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग 10 सुनीता गौतम अवर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, कक्ष-4 11 दीपकुमार खेस्स अवर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग 12 नूतन अजगर अवर सचिव पशुधन विकास तथा मछली पालन विभाग 13 भोलेनाथ सारथी अवर सचिव संसदीय कार्य विभाग 14 जावे कच्छप अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग 15 मंजूषा राजपूत अवर सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग 16 राधेश्याम भोई अवर सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग में यथावत 17 सुदर्शन प्रसाद यादव अवर सचिव लोक निर्माण विभाग में यथावत 18 भुवनेश्वर कुमरे अवर सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग 19 साबिर खान अवर सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग 20 राजेश तिग्गा अवर सचिव उच्च शिक्षा विभाग 21 रत्तूलाल ध्रुव अवर सचिव जेल विभाग 22 विमल कुमार शांडिल्य अवर सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग

गृह और स्वास्थ्य समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल में डॉ. विवेक श्रीवास को जेल विभाग के साथ गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं रोमन गंगाकचूर को वित्त विभाग से हटाकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह मगनलाल पवार को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भेजा गया है। रामेश्वर प्रसाद वर्मा को स्कूल शिक्षा विभाग से सहकारिता विभाग तथा शांता खरे को वित्त विभाग से ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

अवर सचिव स्तर पर भी कई विभागों में बदलाव हुआ है। अमितोष जॉन को खाद्य विभाग से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सुनीता गौतम को परिवहन विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग और दीपकुमार खेस्स को ग्रामोद्योग विभाग से खेल एवं युवा कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है।

कुछ अधिकारी यथावत

आदेश के अनुसार सुभाषचंद कुजूर महिला एवं बाल विकास विभाग में तथा राधेश्याम भोई और सुदर्शन प्रसाद यादव अपने-अपने वर्तमान विभागों में यथावत रहेंगे। सुभाषचंद कुजूर के महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यभार ग्रहण करने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग की उप सचिव लवीना पाण्डेय को इस विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाना है।

सामान्य प्रशासन विभाग के इस आदेश के बाद मंत्रालय के कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां पुनर्निर्धारित हो गई हैं।

स्रोत: सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं जारी प्रशासनिक आदेश।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments