Wednesday, October 21, 2026
HomeLocalSECL अस्पताल में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के प्रवेश को लेकर उठे सवाल, मरीजों...

SECL अस्पताल में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के प्रवेश को लेकर उठे सवाल, मरीजों के हित में व्यवस्था स्पष्ट करने की मांग

Oplus_25165824

राजस्व एवं बाजार समिति के सभापति अश्वनी कुमार मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा पत्र, MR के लिए निर्धारित समय और नियमों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग

बांकी मोंगरा। बांकी-कुसमुंडा क्षेत्र के SECL अस्पताल में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) के प्रवेश एवं चिकित्सकों से मुलाकात को लेकर नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के राजस्व एवं बाजार समिति के सभापति एवं वार्ड क्रमांक-13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र सौंपकर मरीजों के हित में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

6 अक्टूबर 2026 को सौंपे गए पत्र में सभापति मिश्रा ने कहा है कि अस्पताल में उपचार कराने आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं चिकित्सा व्यवस्था मिलना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उल्लेख किया कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव द्वारा चिकित्सकों से मुलाकात के दौरान कई बार मरीजों के उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श में व्यवधान उत्पन्न होने की स्थिति बनती है।

मरीजों के उपचार में नहीं होना चाहिए व्यवधान

अश्वनी कुमार मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांग की है कि SECL अस्पताल में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के प्रवेश एवं डॉक्टरों से मुलाकात के संबंध में लागू नियम एवं अनुमति व्यवस्था को स्पष्ट किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में MR को चिकित्सकों से मिलने की अनुमति निर्धारित है, तो इसके लिए प्रवेश का समय एवं डॉक्टरों से मुलाकात का निर्धारित समय तय किया जाना चाहिए, ताकि मरीजों के उपचार, जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि अस्पताल में लागू संबंधित नियम एवं निर्देशों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भी व्यवस्था की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने की मांग

सभापति मिश्रा ने अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया है कि मरीजों के उपचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए MR के प्रवेश एवं चिकित्सकों से मुलाकात के लिए निर्धारित व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य सेवा का स्थान है, इसलिए किसी भी बाहरी गतिविधि के कारण मरीजों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

पत्र की प्रतिलिपि SECL बिलासपुर के संबंधित अधिकारियों, SECL मुख्य महाप्रबंधक तथा उपक्षेत्रीय प्रबंधक को भी प्रेषित की गई है।

CG NEWS HUB
हमर छत्तीसगढ़ हमर खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments