Tuesday, November 10, 2026
HomeLocalबांकी मोंगरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान, पालिका अध्यक्ष सोनी...

बांकी मोंगरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान, पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने भेंट किए उपहार और प्रशस्ति पत्र

सोनी विकास झा बोलीं – आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज की मजबूत नींव, मां के समान निभाती हैं बच्चों की जिम्मेदारी

बांकीमोंगरा। समाज के नवनिर्माण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सम्मान में गजरा स्थित सामुदायिक भवन में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उपहार भेंट कर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सेवाभावी योगदान को सम्मानित किया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं समाज की मजबूत नींव हैं। वे केवल विभागीय जिम्मेदारियां ही नहीं निभातीं, बल्कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और गर्भवती एवं धात्री माताओं की देखभाल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जिस तरह एक मां अपने बच्चों की परवरिश और बेहतर भविष्य के लिए समर्पित रहती है, उसी तरह आंगनबाड़ी की बहनें भी अनेक बच्चों की देखभाल मां के समान स्नेह और जिम्मेदारी के साथ करती हैं। इनका परिश्रम और सेवा भावना वास्तव में सम्मान के योग्य है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विकास झा (पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजयुमो छत्तीसगढ़) ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मातृशक्ति का ऐसा स्वरूप हैं, जो अपने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ समाज के बच्चों के भविष्य को संवारने में भी अहम योगदान दे रही हैं। उनका कार्य महज नौकरी नहीं, बल्कि समाज सेवा और आने वाली पीढ़ी को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। समाज को उनके योगदान का सम्मान करना चाहिए।

समारोह में पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अश्वनी मिश्रा, प्रमोद सोना तथा भाजपा मंडल मंत्री कविता यादव भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया। अतिथियों ने उनके समर्पण, मेहनत और सेवाभाव की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह के माध्यम से समाज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के योगदान और मातृशक्ति के महत्व का संदेश दिया गया।

CG NEWS HUB | हमर छत्तीसगढ़ हमर खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments