
कोरबा। कोरबा जिले में आदिवासी विकास विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) कोरबा ने मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कृष्ट योजना (पूर्व में जवाहर उत्कृष्ट योजना) के अंतर्गत उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों के इम्पैनलमेंट हेतु इच्छुक संस्थानों से “रुचि की अभिव्यक्ति” (EOI) आमंत्रित की है।
इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, उन्हें बेहतर करियर के अवसर देना तथा प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। योजना के तहत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
चयनित विद्यालयों को विभाग द्वारा निर्धारित मानक शुल्क की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी। इस संबंध में जिले के इच्छुक संस्थानों को अपने प्रस्ताव सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, जिला कोरबा के कार्यालय में जमा करना होगा।
प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026, शाम 5:00 बजे निर्धारित की गई है। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मापदंड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in� पर उपलब्ध हैं।
प्रशासन ने पात्र संस्थानों से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ उठाने की अपील की

