Tuesday, October 27, 2026
HomeChhattisgarhसरहर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 204 मरीजों...

सरहर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 204 मरीजों की जांच और 25 लोगों ने किया रक्तदान

महिला सुनीता साहू ने रक्तदान कर पेश की मिसाल, एम्स रायपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा साहू ने मंच पर किया सम्मानित

सरहर, जांजगीर-चांपा। साहू हेल्पलाइन जांजगीर-चांपा-शक्ति के तत्वावधान में 25 अक्टूबर 2026 को ग्राम सरहर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 204 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वहीं, 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर में ग्राम सरहर की 36 वर्षीय महिला सुनीता साहू ने रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस योगदान की सराहना करते हुए एम्स रायपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा साहू ने मंच पर उनका सम्मान किया।

भारत माता की पूजा-अर्चना से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह श्री चंद्रशेखर देवांगन, सामाजिक सद्भाव प्रमुख श्री योगेश शर्मा, सह विभाग कार्यवाह श्री लक्ष्मी नारायण सोनी, खंड कार्यवाह श्री अजय सराफ, साहू संघ शक्ति के जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री रूप नारायण तथा साहू संघ जांजगीर के कोषाध्यक्ष श्री हेमंत साहू सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

रक्तदाताओं को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि श्री चंद्रशेखर देवांगन ने अपने आशीर्वचन में इस प्रकार के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिलता रहे।

वहीं, श्री योगेश शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे पुनीत कार्य बताया और आयोजन की सराहना की।

अतिथियों एवं चिकित्सकों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के संयोजक साहू हेल्पलाइन के श्री अशोक कुमार साहू ने उपस्थित अतिथियों एवं चिकित्सकों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम सरहर के परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री रामरतन साहू ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजन की सफलता में इनका रहा विशेष योगदान

शिविर को सफल बनाने में सीताराम साहू, तन्मय साहू, थामेश्वर साहू, उमाशंकर साहू, आशुतोष, संजय, संत राम, राजेश साहू, सुखीराम एवं संत राम सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवा वितरण और रक्तदान के माध्यम से आयोजित इस शिविर ने मानव सेवा, सामाजिक सहयोग और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments