Wednesday, April 8, 2026
HomeKorbaशिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बिक्री पर सख्ती, बालको क्षेत्र में प्रशासन...

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बिक्री पर सख्ती, बालको क्षेत्र में प्रशासन का एक्शन


कोरबा, 08 अप्रैल 2026।
जिले में शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर बालको क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कोटपा अधिनियम के उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने पुलिस, नगर निगम, खाद्य एवं औषधि विभाग और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर स्कूल-कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया। जांच में नियमों की अनदेखी पाए जाने पर 7 दुकानों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 1780 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इसके अलावा 4 दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देकर नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। टीम ने स्पष्ट किया कि अगली बार उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान केवल दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जागरूकता पर भी जोर दिया गया। दुकानदारों और स्थानीय लोगों को पाम्पलेट बांटकर तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही दुकानों पर वैधानिक चेतावनी वाले पोस्टर भी लगाए गए।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि युवाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments