Saturday, April 11, 2026
HomeNationalमहात्मा फुले की 200वीं जयंती की शुरुआत, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

महात्मा फुले की 200वीं जयंती की शुरुआत, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, 11 अप्रैल 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने फुले की 200वीं जयंती समारोहों के शुभारंभ की भी घोषणा की।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा फुले एक दूरदर्शी समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित किया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया तथा शिक्षा को सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनाया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस ऐतिहासिक अवसर पर एक लेख भी साझा किया, जिसमें उन्होंने महात्मा फुले के विचारों को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि फुले के सिद्धांत समाज में समता, ज्ञान और जनकल्याण की दिशा में मार्गदर्शन करते रहेंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा फुले आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणापुंज हैं और उनके विचार समाज की प्रगति में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आह्वान किया कि महात्मा फुले के आदर्शों को अपनाकर एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments