
🟢 कोरबा, 25 मई 2026/
द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए द्विवर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित नियमों के तहत आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
🟠 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 13 जून से 15 जून 2026 तक निर्धारित शुल्क के साथ कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
🟣 प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 23 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 28 जून 2026 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के मॉडल उत्तर 29 जून 2026 को जारी किए जाएंगे, जिन पर अभ्यर्थी 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे।
🔴 परीक्षा परिणाम की अंतरिम सूची 10 जुलाई 2026 को संभावित रूप से जारी की जाएगी, जिस पर दावा-आपत्ति 10 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक आमंत्रित की जाएगी। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम प्राविण्यता सूची 21 जुलाई 2026 को संभावित रूप से प्रकाशित की जाएगी।
🟤 विश्वविद्यालय ने आवेदन पत्र भरते समय सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने तथा समस्त जानकारी सही एवं स्पष्ट रूप से दर्ज करने की अपील की है। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र ही प्रवेश परीक्षा एवं काउंसलिंग पंजीयन हेतु मान्य होगा, इसलिए अभ्यर्थियों को पृथक से काउंसलिंग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी।
🟡 प्रवेश प्रक्रिया, नियम एवं दिशा-निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी सहायता के लिए श्री जी. के. गढ़ेवाल (सहायक कार्यक्रम समन्वयक) मो. 7489701037 तथा श्री आर. के. सक्सेना (समन्वयक सहायक) मो. 7067043721 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अध्ययन केंद्र शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज, तहसील कार्यालय रोड में भी संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया संबंधी विस्तृत कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।

