
कोरबा, 01 जून 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पोंड़ीउपरोड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
संस्था में कोपा (COPA), आईओटी टेक्नीशियन (स्मार्ट एग्रीकल्चर) तथा आईओटी टेक्नीशियन (स्मार्ट हेल्थकेयर) व्यवसायों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 15 जून 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार प्रवेश के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, सीटों की जानकारी तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे तकनीकी एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के बेहतर अवसरों का लाभ उठा सकें।

