Thursday, June 18, 2026
HomeChhattisgarhअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पूरे छत्तीसगढ़ में होगा सामूहिक...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पूरे छत्तीसगढ़ में होगा सामूहिक योगाभ्यास, “स्वस्थ आयु के लिए योग” रहेगी थीम


रायपुर, 17 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को पूरे छत्तीसगढ़ में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन द्वारा जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
राजधानी रायपुर में राज्यपाल करेंगे कार्यक्रम का नेतृत्व
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि होंगे। वहीं सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।
उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भी होंगे शामिल
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, दुर्ग में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कबीरधाम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विभिन्न जिलों में मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
राज्य शासन ने विभिन्न जिलों में योग दिवस कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों को मुख्य अतिथि नामित किया है। इसके तहत कोरिया में मंत्री श्री रामविचार नेताम, महासमुंद में श्री दयालदास बघेल, सुकमा में श्री केदार कश्यप, कांकेर में श्री लखन लाल देवांगन, जांजगीर-चांपा में श्री ओ.पी. चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में श्री टंकराम वर्मा, बलरामपुर-रामानुजगंज में श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, जशपुर में श्री राजेश अग्रवाल, कोरबा में श्री गुरु खुशवंत साहेब तथा बालोद में श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि होंगे।
सांसदों को भी सौंपी गई अहम भूमिका
योग दिवस के सफल आयोजन के लिए कई जिलों में सांसदों को मुख्य अतिथि बनाया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में श्री विजय बघेल, मोहला-मानपुर-चौकी में श्री संतोष पांडेय, सूरजपुर में श्री चिंतामणि महाराज, गरियाबंद में श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, रायगढ़ में श्री राधेश्याम राठिया, जांजगीर में श्रीमती कमलेश जांगड़े, नारायणपुर में श्री महेश कश्यप तथा कोंडागांव में श्री भोजराज नाग कार्यक्रमों की अगुवाई करेंगे।
कई जिलों में विधायक होंगे मुख्य अतिथि
बीजापुर में विधायक सुश्री लता उसेंडी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विधायक श्री ललित चंद्राकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, मुंगेली में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, धमतरी में विधायक श्री अजय चंद्राकर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, बस्तर में विधायक श्री किरण सिंह देव तथा दंतेवाड़ा में विधायक श्री चौतराम अटामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
अंतिम चरण में तैयारियां, बड़े पैमाने पर होगी जनभागीदारी
राज्य के सभी जिलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियां जिला प्रशासन की निगरानी में अंतिम चरण में हैं। शासन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, फिटनेस और जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments