
Ramayana Trailer Launch Date Reveal: नितीश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. लंबे समय से चर्चा में बनी इस मेगा बजट फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है. खास बात यह है कि ट्रेलर का लॉन्च भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक भव्य इवेंट के दौरान होगा. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है. वहीं कई यूजर्स का कहना है कि मेकर्स फिल्म के लिए पहले से ही हॉलीवुड लेवल का माहौल तैयार करना चाहते हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर 14 जुलाई को लॉन्च होगा, जो एक बड़े ग्लोबल इवेंट की तरह प्लान किया गया है. मुंबई में पारंपरिक लॉन्च या सीधे डिजिटल रिलीज के बजाय लॉस एंजिल्स को चुनना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी पहचान दिलाना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल हो सकती है और दर्शकों के लिए कुछ खास सरप्राइज भी तैयार किए गए हैं

