Tuesday, July 28, 2026
HomeKorbaमहिला आईटीआई कोरबा में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 24 जुलाई...

महिला आईटीआई कोरबा में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

कोरबा, 17 जुलाई 2026। शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कोरबा में विभिन्न ट्रेडों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

संस्था में कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) ट्रेड में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 4 तथा सामान्य वर्ग के लिए 9 सीटें रिक्त हैं। वहीं स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी) ट्रेड में अनुसूचित जनजाति वर्ग की 3 और सामान्य वर्ग की 1 सीट उपलब्ध है।

इसके अलावा सिलाई टेक्नोलॉजी (Sewing Technology) ट्रेड में एनसीवीटी के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 20 सीटें तथा एसीवीटी/एनसीवीटी के अंतर्गत सामान्य वर्ग के लिए 19 सीटें रिक्त हैं।

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments