Tuesday, July 28, 2026
HomeKorbaपर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आज होगी ‘रन फॉर ग्रीन’ मैराथन,...

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आज होगी ‘रन फॉर ग्रीन’ मैराथन, 50 हजार से अधिक के पुरस्कार


कोरबा, 18 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कोरबा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आज (18 जुलाई) प्रातः 7 बजे ओपन थिएटर, घंटाघर में “रन फॉर ग्रीन” मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना तथा स्वच्छ एवं हरित कोरबा के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। मैराथन के समापन के बाद प्रतिभागियों द्वारा वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी एवं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ की विजेता टीम की कप्तान किरण पिस्दा की उपस्थिति रहेगी, जो प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगी।
मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 50 हजार रुपये से अधिक राशि के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्य कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत करेंगी। वहीं सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह तथा नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर हरित, स्वच्छ और स्वस्थ कोरबा के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments