Thursday, July 30, 2026
HomeLocalमाँ सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति ने कराया न्योता भोज, नशामुक्त भारत का...

माँ सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति ने कराया न्योता भोज, नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प

बांकी मोंगरा। मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति, बांकी मोंगरा द्वारा माध्यमिक शाला बांकीसाइट में न्योता भोज एवं नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पौष्टिक आहार, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना तथा छत्तीसगढ़ शासन के जनभागीदारी आधारित न्योता भोज कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन के साथ केला, खीर और पुड़ी परोसी गई।

इस अवसर पर आयोजित नशामुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के कारण शरीर, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा सभी ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। कक्षा 6 से 8 तक के प्रथम स्थान प्राप्त मेधावी विद्यार्थियों एवं विद्यालय की रसोइयों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया तथा पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी विद्यालय के बच्चों के समूह को सौंपी गई।

समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल साहू ने बताया कि उनकी समिति प्रत्येक माह कम से कम एक विद्यालय में न्योता भोज का आयोजन करती है। उन्होंने नशे से होने वाले नुकसान एवं इससे मुक्ति के उपायों की जानकारी देते हुए सभी को नशामुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में समिति के साबित राम साहू, लीलाधर साहू, हरिशंकर दिवाकर, पवन गुप्ता, कन्हैया घृतलहरे, श्रीमती महत्तरीन पटेल, शाला प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती भगवती महंत, संस्था प्रधान श्रीमती पार्वती पैकरा, शिक्षक राखी पाण्डेय, आरती रात्रे, राकेश कुमार जगत सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments