Sunday, August 9, 2026
HomeChhattisgarhढेलवाडीह में सजी छत्तीसगढ़ी परंपरा की खुशबू, खेक्सी प्रतियोगिता में महिलाओं ने...

ढेलवाडीह में सजी छत्तीसगढ़ी परंपरा की खुशबू, खेक्सी प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा,

ढेलवाडीह में सजी छत्तीसगढ़ी परंपरा की खुशबू, खेक्सी प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

ढेलवाडीह। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और महिला प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ढेलवाडीह में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक सब्जी खेक्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अनोखे आयोजन में ढेलवाडीह क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता तथा पारंपरिक व्यंजनों की समृद्ध विरासत का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा प्रेम और समर्पण के साथ तैयार किए गए विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का अतिथियों ने स्वाद लिया और व्यंजनों की जमकर सराहना की। आयोजन में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और खान-पान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे संस्कृति एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला प्रयास बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लोक संस्कृति की महान विभूति एवं पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका माता तीजन बाई के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं ने उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज जायसवाल, नगर पालिका परिषद कटघोरा अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल बाबू ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरेलाल यादव एवं महिला क्लब संरक्षिका श्रीमती संगीता राय उपस्थित रहीं। श्रीमती सोनिया खुटे की भी विशेष उपस्थिति रही।

आयोजन को सफल बनाने में जागृति महिला मंडल की पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष योगदान देने वालों में श्रीमती गीतांजलि, ज्योति दीवान, प्रीति महंत, रजनी राठौर, रीता कंवर, प्रति गुप्ता, निशा पांडे, जयश्री, दीप, सावित्री एवं हंस सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सशक्त बनाने में जागृति क्लब के मुख्य पदाधिकारी अरविंद सिंह जोशी, बेबी, रमेश परिहार, सुबोध तिवारी एवं बोधि निषाद का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के आयोजन की मुख्य सूत्रधार की भूमिका सचिव विमल मानिकपुरी ने निभाई, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन सूर्यकांत साव ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments