Thursday, August 13, 2026
HomeLocalबाकी मोंगरा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा एवं विजय रैली

बाकी मोंगरा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा एवं विजय रैली

🇮🇳  🇮🇳

बाकी मोंगरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत बाकी मोंगरा भाजपा मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा एवं विजय रैली निकाली गई। बाइक रैली में युवा मोर्चा सहित मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री अनीता राजपूत जी के नेतृत्व में नर्मदेश्वर महिला मंडल द्वारा रैली में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का विजय तिलक लगाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। महिला मंडल की ओर से किए गए स्वागत से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

रैली में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुंदर बंजारे, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मंडल मंत्री प्रणय मिश्रा, संजय दास, मारुति नंदन राजपूत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज मिश्रा, मंडल महामंत्री निखिल सिगोतीया, संतोष शर्मा, हेम सिंह, राहुल दुबे, इनायतुल्लाह, अरुण दास, रुक्मणी साहू, माधुरी मिश्रा, दीपा दास, आशा यादव एवं लक्ष्मी धीवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तिरंगे की शान और राष्ट्रप्रेम के जोश से सराबोर इस भव्य आयोजन ने एकता, अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति का संदेश दिया। रैली के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

भारत माता की जय! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🙏
जय हिंद! 🇮🇳

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments