Friday, August 14, 2026
HomeChhattisgarhस्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ेगा, 11 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति...

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ेगा, 11 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक

रायपुर में 15 अगस्त के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे सम्मानित

रायपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का क्षण होगा। राजधानी रायपुर में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य पुलिस के उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करेंगे। इस वर्ष कुल 11 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा। इनमें एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक, जबकि 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विशिष्ट सेवा पदक

धमतरी रक्षित केंद्र के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को पुलिस सेवा में उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।

सराहनीय सेवा पदक

पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा—

  • रामगोपाल गर्ग — पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
  • शशिमोहन सिंह — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़
  • श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा — पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण
  • राजश्री मिश्रा — पुलिस अधीक्षक, एटीएस रायपुर
  • निवेदिता पाल — सेनानी, 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़
  • मनीषा ठाकुर रावटे — सेनानी, 20वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, महासमुंद
  • तारकेश्वर पटेल — अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय
  • उनैजा खातून अंसारी — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पीएचक्यू
  • जयलाल मरकाम — सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई
  • हजारी लाल साहू — प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, महासमुंद

इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक प्रदान किया जाना छत्तीसगढ़ पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सम्मान है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले इस सम्मान से पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साह और बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments